Google Me Job Kaise Paye : देखिए दोस्तों, आज के समय में Google पूरी दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय Technology Companies में से एक मानी जाती है। लगभग हर इंटरनेट यूजर किसी न किसी तरीके से गूगल की सर्विस का इस्तेमाल करता है। ऐसे में अगर आपकी नौकरी गूगल जैसी बड़ी कंपनी में लग जाती है, तो यह आपके करियर के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।
क्योंकि गूगल में जॉब मिलने के बाद जहाँ आपकी Financial Condition काफी मजबूत हो जाती है, वहीं समाज में भी आपकी एक अलग पहचान बनने लगती है। लोग आपको एक सफल व्यक्ति के रूप में देखने लगते हैं। इतना ही नहीं, जब लोगों को पता चलता है कि आप Google Company में काम करते हैं, तो आपके प्रति उनका नजरिया भी बदल जाता है और आपको काफी सम्मान मिलने लगता है।
आज के समय में लाखों छात्र और युवा Google Me Job Kaise Paye इसके बारे में जानना चाहते हैं। लेकिन सही जानकारी न होने की वजह से बहुत सारे लोग यह समझ ही नहीं पाते कि आखिर गूगल में नौकरी पाने के लिए क्या करना पड़ता है, कौन सी पढ़ाई जरूरी होती है और किस तरीके से ऑनलाइन आवेदन किया जाता है।
अगर आप भी आने वाले समय में Google Job पाना चाहते हैं, तो मैं आपको यही सलाह दूँगा कि इस पोस्ट को शुरू से लेकर अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़िए। क्योंकि इस लेख में हम आपको गूगल में नौकरी पाने से जुड़ी लगभग हर जरूरी जानकारी आसान भाषा में बताने वाले हैं।
इस पोस्ट में हम आपको Google Job Qualification, जरूरी Skills, Technical और Non Technical Jobs, तथा ऑनलाइन अप्लाई करने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाने जा रहे हैं।
Also Read : Ai Se Paise Kaise Kamaye | AI की मदद से ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएँ (10 Smart तरीके)
गूगल में जॉब पाने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?
दोस्तों, गूगल कंपनी में अलग-अलग प्रकार की नौकरियाँ होती हैं। इन नौकरियों को मुख्य रूप से दो भागों में बाँटा जाता है –
- Technical Jobs
- Non Technical Jobs
अगर आप गूगल में मौजूद किसी Technical Job जैसे Software Engineer, Web Developer, App Developer, Data Analyst, Cyber Security Expert, AI Engineer आदि पदों पर काम करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास B.Tech, BCA, MCA, Computer Science Engineering जैसी टेक्निकल डिग्री होना काफी फायदेमंद माना जाता है।
इसके अलावा आपको Computer Programming, Coding, Data Structure, Algorithm, Software Development और टेक्नोलॉजी से जुड़ी चीजों की अच्छी समझ होनी चाहिए। क्योंकि गूगल में टेक्निकल पदों पर काम करने वाले लोगों से काफी अच्छे लेवल की स्किल्स की उम्मीद की जाती है।
वहीं अगर आप गूगल की Non Technical Jobs करना चाहते हैं, जैसे कि Management, Marketing, Human Resource (HR), Sales, Operations, Finance आदि, तो इसके लिए आपके पास MBA या मैनेजमेंट से जुड़ी कोई अच्छी डिग्री होना काफी उपयोगी माना जाता है।
हालाँकि कई बार गूगल स्किल्स और अनुभव को भी काफी महत्व देता है। इसलिए अगर आपके अंदर अच्छा टैलेंट और काम करने की क्षमता है, तो आपके लिए अवसर बढ़ सकते हैं।
Also Read : Bina Paise Ke Paise Kaise Kamaye (बिना पैसे के पैसे कैसे कमाए) जाने टॉप 10 तरीके
Google Job Qualification से जुड़े जरूरी पॉइंट
- अगर आप गूगल की Technical Jobs करना चाहते हैं, तो आपके पास B.Tech, BCA, MCA, Computer Science Engineering जैसी डिग्री होना फायदेमंद रहता है।
- Software Engineer जैसी जॉब के लिए आपको Coding और Programming Language की अच्छी जानकारी होनी चाहिए।
- अगर आप Non Technical Job करना चाहते हैं, तो आपके पास MBA या किसी Management Course से जुड़ी डिग्री हो सकती है।
- गूगल एक बड़ी Multinational Company है, इसलिए यहाँ नौकरी करने के लिए आपकी English Communication Skill अच्छी होनी चाहिए।
- आपको Computer, Internet और Technology की अच्छी समझ होनी चाहिए।
- अगर आपके अंदर Problem Solving Skill, Team Work, Communication Skill और तेजी से नई चीजें सीखने की क्षमता है, तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
- गूगल में नौकरी पाने के लिए किसी एक निश्चित Age Limit को जरूरी नहीं माना जाता। यहाँ अधिक ध्यान आपकी Skill, Knowledge, Creativity और Experience पर दिया जाता है।
- कई बार गूगल ऐसी प्रतिभाओं को भी मौका देता है जिनके पास बहुत ज्यादा डिग्री नहीं होती, लेकिन उनके पास शानदार Practical Knowledge और बेहतरीन स्किल्स होती हैं।
गूगल में कितने तरीकों से जॉब पा सकते हैं?
दोस्तों, वैसे तो गूगल में नौकरी पाने के कई तरीके हो सकते हैं। लेकिन मेरे अनुसार मुख्य रूप से ऐसे 2 सबसे लोकप्रिय तरीके हैं, जिनकी मदद से आप गूगल में जॉब पाने की कोशिश कर सकते हैं।
- LinkedIn के जरिए
- careers.google.com के जरिए
अब चलिए इन दोनों तरीकों के बारे में विस्तार से समझते हैं।
1. LinkedIn के जरिए Google में Job कैसे पाए?

आपकी जानकारी के लिए बता दें दोस्तों कि LinkedIn एक बहुत ही लोकप्रिय Professional Social Media Platform है, जहाँ लोग अपनी Skill, Experience, Achievement और Work Profile को दिखाते हैं।
आज के समय में आपको LinkedIn पर बड़ी-बड़ी कंपनियों के Employees, HR और Recruiters के अकाउंट देखने को मिल जाते हैं। यहाँ तक कि Google के बहुत सारे कर्मचारी भी LinkedIn पर Active रहते हैं।
अगर आप गूगल में नौकरी करना चाहते हैं, तो आप LinkedIn पर जाकर किसी Google Employee या Recruiter से Connect करने की कोशिश कर सकते हैं।
लेकिन इसके लिए आपका LinkedIn Profile अच्छा और Professional दिखना चाहिए। आपके प्रोफाइल में आपकी Education, Skills, Projects, Experience और Achievements सही तरीके से लिखी होनी चाहिए।
अगर आपका LinkedIn Profile मजबूत होगा, तो इस बात की संभावना काफी बढ़ जाती है कि जिस Google Employee को आपने Message किया है, उसकी तरफ से आपको Reply मिले।
इसके बाद कई बार आपको Referral भी मिल सकता है, जिसकी मदद से Google में Interview का मौका मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
भारत के कई लोगों को इसी तरीके से Google जैसी बड़ी कंपनियों में नौकरी मिली है। कुछ लोगों ने LinkedIn Networking और Referral की मदद से सीधे Interview तक का सफर तय किया है।
हालाँकि दोस्तों, यह तरीका थोड़ा मुश्किल भी माना जाता है, क्योंकि हर बार ऐसा जरूरी नहीं होता कि जिस व्यक्ति को आपने Message किया है, वह आपको Reply करे। इसलिए यहाँ आपको धैर्य और Professional Approach दोनों की जरूरत पड़ती है।
2. careers.google.com के जरिए Google में Job कैसे पाए?

careers.google.com गूगल की Official Career Website है। यही वह प्लेटफॉर्म है जहाँ Google अपनी नई Job Vacancies और Recruitment की जानकारी सबसे पहले Publish करता है।
अगर गूगल में किसी भी प्रकार की नई भर्ती निकलती है, तो उसकी जानकारी आपको सबसे पहले इसी वेबसाइट पर देखने को मिलती है। इस वेबसाइट की मदद से आप:
- Google की नई Job Openings देख सकते हैं
- अपनी पसंद की Job Search कर सकते हैं
- Location और Skill के अनुसार Jobs Filter कर सकते हैं
- और सीधे Online Apply भी कर सकते हैं
आज के समय में ज्यादातर लोग इसी वेबसाइट के जरिए Google में नौकरी के लिए आवेदन करते हैं। तो दोस्तों, अब तक आप गूगल में जॉब पाने के इन दोनों तरीकों के बारे में अच्छे से समझ गए होंगे।
वैसे तो आप चाहें तो LinkedIn के जरिए भी Google में नौकरी पाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन इसमें Competition और Networking दोनों की जरूरत पड़ती है।
जबकि अगर आप जल्दी और सही तरीके से Google में Job के लिए Apply करना चाहते हैं, तो मैं आपको यही सलाह दूँगा कि आप Google की Official Career Website के जरिए ही आवेदन करें। क्योंकि यही सबसे भरोसेमंद और Professional तरीका माना जाता है।
अब नीचे हम आपको Step By Step बताने वाले हैं कि आखिर कैसे आप Google की Career Website के जरिए गूगल में नौकरी के लिए Online Apply कर सकते हैं।
Google Me Job Kaise Paye ( गूगल में जॉब पाने का पूरा प्रोसेस )

1. Career.Google.Com की वेबसाइट पर जाएँ
अगर आपको गूगल में जॉब करना है , तो इसके लिए सबसे पहले आपको अपने पसंदीदा जॉब के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा, जिसके लिए आपको Careers.Google.Com वेबसाइट का इस्तेमाल करना पड़ेगा , क्योंकि गूगल की तरफ से जितनी भी नई Job Recruitment निकलती हैं , उन्हें सबसे पहले इसी वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है, जहाँ से कोई भी व्यक्ति अपनी Qualification और Skill के अनुसार उस जॉब के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकता है ।
तो अगर आपको गूगल में मौजूद नई Vacancy देखनी है या फिर गूगल में नौकरी के लिए आवेदन करना है , तो इसके लिए सबसे पहले आपको Career.Google.Com की Official Website पर जाना होगा ।
यह गूगल की Official Career Website है , इसलिए यहाँ आपको केवल Genuine और Latest Jobs ही देखने को मिलती हैं ।
2. अब अपनी Job Search करें
जब आप Google की Official Career Website पर चले जाते हैं , तो आपके सामने एक Professional Webpage खुलकर आता है , जहाँ पर आपको Job Role तथा Where का ऑप्शन देखने को मिलता है ।
इन दोनों ऑप्शन की मदद से आप गूगल में अपनी मनपसंद Job को Location के अनुसार Search कर सकते हैं ।
उदाहरण के लिए अगर आपको Google India Office में Software Engineer की नौकरी करनी है ,
तो इसके लिए आपको Role वाले ऑप्शन में Software Engineer लिखना होगा , तथा Where वाले ऑप्शन में India लिखना होगा ।
इसके बाद जैसे ही आप Search वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे , तो आपके सामने Google India में मौजूद सभी Software Engineer Vacancy दिखाई देने लगेंगी ।
आज के समय में Google अलग-अलग Locations और Departments में हजारों Jobs निकालता रहता है , इसलिए आपको Search करने के बाद कई तरह की Vacancies देखने को मिल सकती हैं ।
अब अगर आपको कोई Job पसंद आती है , तो आप उस Job पर क्लिक करके उसके बारे में पूरी जानकारी देख सकते हैं और वहीं से Online Apply भी कर सकते हैं । ठीक इसी प्रकार आपको भी Google Career Website पर जाकर अपनी पसंदीदा Job को Search कर लेना है ।
Google Career Website पर Location Wise Job कैसे देखें
अब दोस्तों ऊपर हमने आपको बताया है कि आखिर किस तरह आप Job Name और Location के जरिए Google में मौजूद Job Recruitment को देख सकते हैं । लेकिन अगर आप Google में मौजूद सभी Category की Jobs को किसी एक Location के अनुसार देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको Google Career Website के Homepage पर जाकर View All Locations वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा ।
इसके बाद आपके सामने पूरे World का Map खुलकर आ जाएगा , जिसमें Google के अलग-अलग Offices Highlight किए गए होंगे ।
अब यहाँ पर आप जिस भी Location की Jobs देखना चाहते हैं , उस Location पर क्लिक करेंगे , तो आपको वहाँ Learn More और See Jobs का ऑप्शन दिखाई देगा ।
इसके बाद आपको Learn More या See Jobs वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है , जिसके बाद उस Location में मौजूद सभी Jobs आपको अलग-अलग Categories में दिखाई देने लगेंगी ।
अब गूगल में आपको जिस भी Category में नौकरी करनी है , उस Category के ऑप्शन पर क्लिक करके आप उसमें मौजूद सभी Jobs को देख सकते हैं और अपनी Qualification तथा Skill के अनुसार Online Apply कर सकते हैं ।
3. Job चुनकर Apply के ऑप्शन पर क्लिक कीजिये
जब आप Career.Google.Com की वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंद की Job Search कर लेते हैं , तो इसके बाद आपको अपने चुने हुए Job पर क्लिक करना होता है । जैसे ही आप किसी Job पर क्लिक करेंगे , तो आपके सामने उस Job से जुड़ी पूरी जानकारी खुलकर आ जाएगी ।
यहाँ पर आपको उस Job से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी देखने को मिलती है , जैसे –
- Minimum Qualification
- Job की पूरी जानकारी
- आपकी Responsibilities
- Required Skills
- Experience
- Location तथा अन्य जरूरी Details
इसके अलावा आपको यह भी बताया जाता है कि उस Job के लिए Candidate के अंदर कौन-कौन सी Skills होना जरूरी है और उसे किस प्रकार का काम करना होगा ।
जब आप किसी Job को Open करते हैं , तो वहाँ आपको Job Information के साथ एक Apply या Apply Now का Button भी देखने को मिलता है ।
बस आपको Google में उस Job के लिए Online Apply करने हेतु इसी Apply वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है । इसके बाद आप अगले Step में पहुँच जाते हैं जहाँ आपको अपनी Personal तथा Professional Details भरनी होती है ।
4. Resume Upload करें
जब आप Google Career Website पर मौजूद किसी Job को Online Apply करने के लिए Apply Now वाले ऑप्शन पर क्लिक करते हैं , तो इसके बाद आपके सामने एक बड़ा सा Online Application Form खुलकर आ जाता है ।
अब यहाँ पर सबसे पहले आपको अपना Resume Upload करना होता है ।
कृपया इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप Google जैसी बड़ी Multinational Company में नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं, इसलिए आपका Resume दिखने में काफी ज्यादा Professional, Clean और Attractive होना चाहिए ।
क्योंकि कई बार Recruiter सबसे पहले आपके Resume को देखकर ही यह तय करते हैं कि आपको अगले Round के लिए Select करना है या नहीं ।
इसी वजह से आपका Resume जितना ज्यादा अच्छा और Professional होगा , आपके Select होने की संभावना भी उतनी ही बढ़ सकती है ।
आपके Resume में आपकी – Education, Skills, Experience, Internship, Projects, Certification, Achievement तथा अन्य जरूरी जानकारी साफ और सही तरीके से लिखी होनी चाहिए ।
अगर आपको Resume बनाना नहीं आता या फिर आपको समझ नहीं आ रहा कि Google जैसी बड़ी कंपनी में Job पाने के लिए किस प्रकार का Resume होना चाहिए,
तो मैं आपको यही Suggest करूँगा कि पहले आप एक अच्छा Professional Resume बनाना सीख लें ।
इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके Resume का Size सामान्यतः 2 MB से ज्यादा नहीं होना चाहिए ।
साथ ही आपका Resume केवल PDF या DOC / DOCX Format में ही होना चाहिए , क्योंकि Google Career Website पर ज्यादातर यही Format Accept किए जाते हैं ।
5. Contact Details के बारे में बताइये
Resume Upload करने के बाद अब आपको अपनी Contact Information भरनी होती है । Contact Details वाले सेक्शन में आपको निम्नलिखित जानकारी देनी होती है जैसे –
- आपका नाम
- Address
- Country
- State
- Mobile Number
- Website URL ( जरूरी नहीं है )
तो यहाँ पर आपको अपनी सभी जानकारी बिल्कुल सही तरीके से Fill करनी होती है , क्योंकि Google इसी जानकारी के जरिए आगे आपसे Contact करता है ।
इसलिए अपना Mobile Number और Email जैसी जानकारी हमेशा सही भरें , ताकि Interview या Job Update से जुड़ी कोई भी जानकारी आप तक आसानी से पहुँच सके ।
वैसे Contact Details वाले सेक्शन में कई बार आपसे आपकी Website या Portfolio URL भी मांगा जाता है ।
लेकिन अगर आपके पास कोई Website , Blog या Portfolio नहीं है , तो आप इस ऑप्शन को खाली छोड़ सकते हैं , क्योंकि यह पूरी तरह से Optional होता है ।
हालाँकि अगर आपके पास कोई Professional Website , Portfolio या LinkedIn Profile है , तो उसे जरूर Add करें , क्योंकि इससे आपकी Profile और ज्यादा Professional दिखाई देती है ।
6. Higher Education के बारे में बताएं
Contact Details के बारे में बताने के बाद आपको अपने Higher Education के बारे में बताना होता है । Higher Education का मतलब यह है कि आपने कहाँ तक पढ़ाई की है । Higher Education की जानकारी देते समय आपको अपनी Degree का नाम तथा College या University के बारे में जानकारी देनी होती है ।
अगर आपने B.Tech, BCA, MCA, MBA, Graduation या Post Graduation जैसी कोई Degree की हुई है , तो उसकी जानकारी आपको यहाँ सही तरीके से Fill करनी होती है ।
वहीं अगर आप एक से ज्यादा Degree के बारे में Google को बताना चाहते हैं , तो आप Add Another Degree के ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी दूसरी या अन्य Degree की जानकारी भी दे सकते हैं ।
7. Work Experience के बारे में बताएं
Work Experience के सेक्शन में आपको अपने Work Experience के बारे में बताना होता है ।
यानि कि अगर आप Google में Job Apply करने से पहले कहीं Job करते थे , या फिलहाल किसी Company में काम कर रहे हैं , तो आप किस प्रकार की Job करते थे तथा कितने साल तक आपने वह Job किया है , उसके बारे में आपको जानकारी देनी होती है ।
इसके अलावा अगर आपने किसी अच्छे Project पर काम किया है या किसी बड़ी Company में Experience लिया है , तो उसे भी यहाँ Mention कर सकते हैं , क्योंकि इससे आपकी Profile और ज्यादा मजबूत दिखाई देती है ।
वैसे अगर आपका कोई भी Work Experience नहीं है , तो आप यहाँ Applying for your first job? के सामने मौजूद Yes वाले ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं ।
Google Freshers को भी मौका देता है , इसलिए अगर आपके पास Experience नहीं है तब भी आप अपनी Skills और Knowledge के दम पर Job के लिए Apply कर सकते हैं ।
8. अपने Skill की जानकारी दीजिए
एक बार जब आप अपनी Work Experience के बारे में जानकारी दे देते हैं , तो इसके बाद आपको अपनी Skills के बारे में जानकारी देनी होती है ।
अपनी Skill Add करने के लिए आपको Search Bar में अपनी Skill को Search करके उस पर क्लिक करना होता है , जिसके बाद आपकी Skill List में Add हो जाती है ।
अगर आपके अंदर एक से ज्यादा Skills हैं , तो आप इस Form में एक साथ कई सारी Skills को Add कर सकते हैं ।
जैसे अगर आपको Coding, Programming, Communication, Digital Marketing, Graphic Designing, Data Analysis, Cloud Computing जैसी Skills आती हैं , तो आप उन्हें यहाँ Add कर सकते हैं ।
वैसे Google में Job Apply करते समय आपको उन सभी Skills के बारे में बताना चाहिए , जो आपके अंदर मौजूद हैं , ताकि Google की Hiring Team को यह लगे कि आप उस Job के लिए बिल्कुल Perfect Employee हो सकते हैं ।
लेकिन यहाँ पर हमेशा सही और Real Skills ही Add करें , क्योंकि Interview के दौरान आपसे उन Skills से जुड़े सवाल भी पूछे जा सकते हैं ।
9. Voluntary Self Identification की जानकारी दें
Skill के बारे में Information देने के बाद आपको Voluntary Self Identification के बारे में जानकारी देनी होती है ।
इस सेक्शन में Google आपसे आपके बारे में कुछ जरूरी सवाल पूछता है , जिनका जवाब आपको बिल्कुल सही तरीके से देना होता है ।
ये सवाल कुछ इस प्रकार हो सकते हैं —
- आपका Gender
- आपकी Ethnicity या Region
- आपकी Disability Status
- क्या आप सेना में काम करते हैं या पहले कर चुके हैं
तो Voluntary Self Identification वाले सेक्शन में Google आपसे इस प्रकार के कुछ Questions पूछता है , जिनका जवाब आपको सही और ईमानदारी से देना होता है ।
10. अब अपना Job Application Submit कीजिये
जब आप अपनी Voluntary Self Identification की जानकारी अच्छे से Fill कर देते हैं , तो इसके बाद आपका Application Submit होने के लिए तैयार हो जाता है ।
अब आप चाहें तो नीचे मौजूद Submit के ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी Job Application को Google के पास Submit कर सकते हैं ।
लेकिन मैं आपको Personally Suggest करूँगा कि Application को Submit करने से पहले आप एक बार उसका अच्छे से Review जरूर कर लें ,
क्योंकि हो सकता है कि आपने कोई Information गलत Fill कर दिया हो ।
इसलिए Submit करने से पहले एक बार यह जरूर Check कर लें कि आपका Resume सही Upload हुआ है या नहीं , Mobile Number और Email सही है या नहीं तथा बाकी सभी जानकारी सही तरीके से भरी गई है या नहीं ।
एक बार जब आप अपने Job Application का अच्छे से Review कर लें , तो इसके बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है , जिससे आपका Application Google के HR Department में Submit हो जाएगा ।
तो दोस्तों कुछ इसी प्रकार आप Google Company में Job पाने के लिए Online Apply कर सकते हैं ।
चलिए अब हम समझते हैं कि आखिर जब आप Google में Job पाने के लिए Online Apply कर देते हैं , तो उसके बाद आपको क्या करना होता है ।
ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद गूगल में जॉब पाने के लिए क्या करें
एक बार जब आप Google Career Website के जरिये गूगल में जॉब पाने के लिए Online Apply कर देते हैं , तो इसके बाद आपके Job Application को Google के HR Department अच्छे से देखते हैं |
अगर उन्हें आपके Application में दम लगता है , तो वो आपको Online Interview देने के लिए Email करते हैं |
अगर आप Online Interview को Clear कर लेते हैं , तो इसके बाद आपको इनके Office में जाकर Face To Face Interview देना होता है |
इस इंटरव्यू में आपकी Skills , Communication तथा Job से जुड़ी Knowledge को अच्छे से Check किया जाता है |
अगर आप उस Interview को भी Clear कर लेते हैं , तब आपको कुछ दिनों की Training दी जाती है , जिसके बाद आपकी Google में Job लग जाती है |
नोट कीजिये – तो दोस्तों यहाँ पर हमने आपको कुल 10 Steps में बता दिया है , कि आखिर किस प्रकार आप दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी में से एक Google में Job पा सकते हैं , चलिए अब हम आपको Google में Job पाने से संबंधित कुछ अन्य सवालों के जवाब दे देते हैं |
गूगल में कितनी सैलरी होती है?
दोस्तों Google में अलग अलग पदों की अलग अलग Salary होती है | इसके अलावा दोस्तों Google में काम कर रहे कर्मचारी को कितना Salary मिलेगा , यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आखिर वह कर्मचारी कितने समय से Google में काम कर रहा है , और आखिर उसके काम की Performance कैसी है |
लेकिन फिर भी दोस्तों , यहाँ नीचे हम आपको Google में काम करने वाले अलग अलग पदों की Average Salary के बारे में बता रहे हैं |
| Google Job Position | Monthly Salary |
| Software Engineer | ₹2,30,000 – ₹4,50,000 |
| Program Manager | ₹2,00,000 – ₹3,50,000 |
| Software Developer | ₹2,00,000 – ₹4,00,000 |
| Account Manager | ₹1,00,000 – ₹2,50,000 |
| Data Scientist | ₹2,50,000 – ₹5,00,000 |
| Product Manager | ₹3,00,000 – ₹6,00,000 |
| Visual Designer | ₹1,20,000 – ₹2,50,000 |
| Sales Strategy Manager | ₹1,00,000 – ₹2,00,000 |
गूगल में नौकरी करने पर कितनी सैलरी मिलती है?
वैसे तो दोस्तों Google अपने Employee को Salary उनके Performance और Experience के आधार पर देता है, लेकिन अगर हम Google में मिलने वाली Average Salary की बात करें , तो अगर आप Google के Non Technical Job को करते हैं , तो इस प्रकार की Job में Google आपको लगभग ₹50,000 – ₹1,20,000 तक की Monthly Salary दे सकता है ।
वहीं अगर आप Google के Technical Job जैसे Software Engineer, Developer, Data Scientist आदि पदों पर काम करते हैं, तो इसमें Google आपको लगभग ₹2,50,000 – ₹5,00,000+ तक की Monthly Salary दे सकता है ।
इसके अलावा दोस्तों Google अपने Employees को Salary के साथ कई प्रकार के Extra Benefits और Facilities भी देता है ।
गूगल अपने कर्मचारियों को कौन-कौन सी सुविधाएं देता है?
Google अपने Employees को अच्छी Salary के साथ बहुत सारी शानदार सुविधाएं भी देता है , जिसके बारे में हम यहाँ नीचे आपको बता रहे हैं |
- Free खाना
- Free Medicine
- Free Gym
- Free Relax Room
- Health Insurance
- Employee के मृत्यु पर उसके परिवार को सहयोग राशि
- Paid Leave और Holiday Benefits
इसी वजह से Google को दुनिया की सबसे अच्छी Companies में से एक माना जाता है ।
क्या 10वीं पास पर Google में नौकरी मिलती है?
केवल 10वीं या 12वीं Pass होने पर Google में नौकरी मिलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है , लेकिन अगर आपके अंदर कोई बढ़िया Skill है , जिससे संबंधित Job Google में मौजूद है, तो आप 10वीं करने के बाद भी Google में Job पाने की कोशिश कर सकते हैं ।
क्योंकि Google एक ऐसी Company है , जो केवल लोगों की Degree नहीं बल्कि उनके अंदर मौजूद Skill और Knowledge को भी काफी महत्व देती है ।
तो अगर आप 10th Pass कर चुके हैं और आगे चलकर Google में Job करना चाहते हैं , तो आपको कोई ऐसा Skill सीखना चाहिए , जिससे संबंधित Jobs Google में मौजूद हों ।
जैसे — Coding , Graphic Designing , Digital Marketing , Video Editing , Data Analysis , AI Tools आदि । अगर आपके अंदर अच्छा Talent और Skill होगा , तो आपके लिए मौके काफी बढ़ सकते हैं ।
क्या बिना Degree के Google में Job पा सकते हैं?
जी हाँ दोस्तों , अगर आपके पास अच्छा Skill है , तो आप बिना किसी Degree के भी Google में Job पा सकते हैं।
क्योंकि आज के समय में दुनिया की बड़ी-बड़ी Companies केवल Degree नहीं बल्कि Candidate के Skill, Knowledge और Practical Experience को देखकर भी Hire करती हैं ।
ऐसे में अगर आपने ज्यादा पढ़ाई नहीं की है , लेकिन आपके पास कोई ऐसा Skill है जिससे संबंधित Job Google में मौजूद है, तो आप अपने Skill के दम पर Google में Job पाने की कोशिश कर सकते हैं ।
भारत के कई लोगों ने Skill और Experience के दम पर बड़ी Companies में Job हासिल की है । इसी वजह से आज के समय में Skill को Degree से भी ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाने लगा है ।
Google Office Jobs India
अगर आप India में रहकर Google में Job करना चाहते हैं , तो इसके लिए आप Career.Google.Com की Website पर जाकर Google में Job के लिए Online Apply कर सकते हैं ।
भारत में Google के कई बड़े Offices मौजूद हैं , जहाँ अलग-अलग प्रकार की Jobs निकलती रहती हैं । भारत में मुख्य रूप से Google के Offices इन शहरों में मौजूद हैं —
- Gurgaon
- Bangalore
- Hyderabad
- Mumbai
Gurgaon Google Office
Address – Sector 15, Part II Village Silokhera Gurgaon 122001 India
Bangalore Google Office
Address – No. 3, RMZ Infinity – Tower E Old Madras Road 4th and 5th Floors Bangalore, Karnataka 560016
Hyderabad Google Office
Address – Survey No. 13, DivyaSree Omega Kondapur Village Hyderabad, Telangana 500084
Mumbai Google Office
Address – FIFC Building Level 7, Plot No C-54 & 55, G Block BKC Bandra East Mumbai, Maharashtra 400098
निष्कर्ष
तो कुल मिलाकर दोस्तों अगर आप Google कंपनी में Job पाना चाहते हैं , तो इसके लिए आप Google की Official Career Website ( careers.google.com ) पर जाकर Google की तरफ से आने वाली Latest Job Recruitment की जानकारी लेकर Online घर बैठे ही Apply कर सकते हैं ।
एक बार जब आप Form को Fill कर देते हैं , तो इसके बाद Google की HR Team आपके Application को अच्छे से Review करती है ।
और अगर उन्हें लगता है कि आप वाकई में उस Job के लिए योग्य हैं , तो इसके बाद Google की तरफ से आपको Interview के लिए बुलाया जाता है ।
अगर आप Interview को अच्छे से Clear कर लेते हैं , तो इसके बाद आपकी Google Company में Job लग सकती है ।
तो दोस्तों अगर आपका भी सपना Google जैसी बड़ी Company में काम करने का है , तो आज से ही अपनी Skills को मजबूत करना शुरू कर दीजिए , क्योंकि Google में Job पाने के लिए Degree से ज्यादा Skill और Knowledge को महत्व दिया जाता है ।
FAQ – ( About Google Me Job Kaise Paye )
Google में Job पाने के लिए क्या जरूरी है?
Google में Job करने के लिए सबसे पहले आपको अपनी English Communication Skill अच्छी करनी होगी । इसके अलावा आप Google में जिस भी Job को करना चाहते हैं , उस Job से जुड़े Skills आपको अच्छे तरीके से आने चाहिए ।
Google में Salary कितनी होती है?
अगर आप Google के Non Technical Job को करते हैं , तो इसमें आपको लगभग ₹50,000 – ₹1,20,000 तक की Monthly Salary मिल सकती है । वहीं अगर आप Google के Technical Job को करते हैं , तो इसमें आपको लगभग ₹2,50,000 – ₹5,00,000+ तक की Monthly Salary मिल सकती है ।
Google में Software Engineer की Salary कितनी होती है?
Google में काम करने वाले Software Engineer की Salary लगभग $85,000 USD से लेकर $180,000 USD या उससे ज्यादा भी हो सकती है । इसके अलावा Google में Software Engineer की Salary इस बात पर भी निर्भर करती है कि आखिर Engineer का Experience और Performance कैसा है ।
Google में Job करने के लिए Computer की जानकारी आना जरूरी है या नहीं?
हम सभी को मालूम है कि Google एक बड़ी Tech Company है , इसलिए अगर आप इस Company में Job करना चाहते हैं , तो आपको Computer की अच्छी Knowledge होना बहुत जरूरी है । अगर आपको Computer के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है , तो आप शुरुआत में DCA Course या Basic Computer Course करके Computer सीख सकते हैं ।
Google में Interview देना कितना मुश्किल है?
Google में किसी भी Interview को Crack करना आसान नहीं होता है , क्योंकि Google दुनिया की सबसे बड़ी Companies में से एक है । लेकिन अगर आप अच्छे से Preparation करेंगे और अपनी Skills को मजबूत बनाएंगे , तो आपका Interview आसानी से Clear हो सकता है ।
Google के कितने Interview Round होते हैं?
आमतौर पर Google की Jobs में 2 से 3 Interview Round होते हैं , लेकिन बड़े Level की Jobs में यह संख्या 3 से ज्यादा भी हो सकती है ।
12वीं के बाद Google में नौकरी कैसे पाए?
सिर्फ 12वीं Pass होने के आधार पर Google जैसी बड़ी Company में Job मिलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है । लेकिन अगर आपके पास कोई अच्छा Skill है , तो आप बड़े ही आसानी से Google में Job पाने की कोशिश कर सकते हैं । क्योंकि Google जैसी बड़ी Companies कई बार Degree से ज्यादा Candidate के Skill और Knowledge को महत्व देती हैं ।