Abua Awas Yojana List : क्या आपने Abua Awas Yojana के तहत पक्का मकान बनवाने के लिए आवेदन किया है और जानना चाहते हैं कि आपका नाम लिस्ट में आया है या नहीं? आप सही जगह पर आए हैं। इस लेख में हम आपको Abua Awas Yojana List 2026 ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया से अवगत कराएंगे। आइये, पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Abua Awas Yojana List 2026: झारखंड सरकार ने राज्य में रहने वाले गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए “आबुआ आवास योजना” शुरू की है। इस योजना के तहत सभी पात्र गरीब परिवारों को तीन कमरों का पक्का मकान बनाने के लिए ₹200000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ उन सभी परिवारों को मिलेगा जिनके पास पहले से पक्का मकान नहीं है।
अगर आप भी झारखंड के निवासी हैं और इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है तो आपको यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि हाल ही में झारखंड सरकार द्वारा Abua Awas Yojana List 2026 जारी की गई है।
इच्छुक लोग जो Abua Awas Yojana List 2026 में अपना नाम चेक करना चाहते हैं, वे अब योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। आइए घर बैठे Abua Awas Yojana चेक करने की प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें।
Also Read : Abha Card Online Apply | ऑनलाइन आभा कार्ड कैसे बनाएं?
Abua Awas Yojana List क्या है?

झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी द्वारा राज्य के गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने के लिए Abua Awas Yojana की शुरुआत की गई है।
इस योजना के तहत राज्य के सभी जरूरतमंद परिवारों को बिना किसी भेदभाव के पक्का घर बनाने के लिए 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह राशि झारखंड के सभी पात्र जरूरतमंद परिवारों को प्रदान की जाएगी ताकि वे अपना तीन कमरों का पक्का मकान बना सकें। इस योजना का लाभ ऐसे सभी परिवार उठा सकते हैं जिनके पास पहले से पक्का मकान उपलब्ध नहीं है।
झारखंड सरकार द्वारा Abua Awas Yojana के संचालन के लिए 16,320 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। सरकार का लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक 8 लाख गरीब परिवारों को स्थायी आवास उपलब्ध कराना है।
अगर आपने भी Abua Awas Yojana के लिए आवेदन किया है तो आपके लिए एक बड़ी अपडेट है। झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए Abua Awas Yojana की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। आप योजना की आधिकारिक वेबसाइटhttps://aay.jharkhand.gov.in/ पर जाकर अपना नाम सूची में चेक कर सकते हैं।
Also Read : Aadhar Card Se Bank Balance Kaise Check Kare | आधार कार्ड से बैंक बैलेंस कैसे चेक करें, जाने पूरा तरीका
Abua Awas Yojana में कितना पैसा मिलेगा?
जैसा कि हमने पहले बताया है कि Abua Awas Yojana के तहत झारखंड सरकार द्वारा लाभार्थियों को ₹200000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि वह अपना तीन कमरों का पक्का मकान बना सके। हालांकि, यह पैसा एक बार में सीधे नहीं भेजा जाता है, इसे एक समय अंतराल पर किस्तों के माध्यम से भेजा जाता है।
योजना के तहत पहली किस्त में लाभार्थी को ₹30000 यानी 15% की राशि मिलेगी, जबकि दूसरी किस्त में ₹50000 यानी 25%, तीसरी किस्त में 50% यानी 1 लाख और अंतिम किस्त में 10% यानी ₹20000 मिलेंगे। यह राशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
Abua Awas Yojana 2026 के लिए पात्रता
Abua Awas Yojana की लाभार्थी सूची में नाम आने के लिए आवेदक को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा।
- आवेदक झारखण्ड का मूलनिवासी होना चाहिए।
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
- आवेदक के पास पहले से पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
- आवेदक पहले से किसी आवास योजना का लाभ न ले रहा हो। जैसे की पीएम आवास योजना, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना, इंदिरा आवास योजना, बिरसा आवास योजना आदि।
Abua Awas Yojana के लाभ क्या हैं?
Abua Awas Yojana के तहत मिलने वाले लाभ कुछ इस प्रकार है:
- झारखंड में रहने वाले सभी गरीब और निराश्रित लोगों को पक्का मकान उपलब्ध करवाया जाएगा।
- जो नागरिक अभी कच्चे घर तथा झोपड़ियों में निवास कर रहे हैं उन्हें 3 कमरों वाला पक्का घर दिया जाएगा।
- Abua Awas Yojana के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 लाख रूपए की वित्तीय सहायता राशि दी जाएगी।
- इस राशि का उपयोग कर लाभार्थी तीन कमरे, एक रसोईघर और एक बरामदा वाला पक्का मकान बना सकते हैं।
- यह सहायता राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजे जाएंगे।
- इस योजना का उद्देश्य आवास के लिए संघर्ष कर रहे गरीब तथा असहाय परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाना है।
- वर्ष 2026 तक झारखंड के लगभग 8 लाख गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
Abua Awas Yojana List 2026 कैसे देखें?
इच्छुक उम्मीदवार जो Abua Awas Yojana की लिस्ट (Abua Awas Yojana District Wise List) में अपना नाम चेक करना चाहते हैं, वो नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले झारखंड Abua Awas Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- होमपेज पर आपको Awaassoft का विकल्प दिखेगा, उसपर क्लिक करें।
- इसके बाद ड्रॉपडाउन मेन्यू से “Report” के विकल्प को चुने।
- अगले पेज में Beneficiary Details For Verification के विकल्प पर क्लिक करें।
- नए पेज में अपने राज्य, जिला, ब्लॉक एवं गांव का चयन करें।
- इसके बाद कैप्चा कोड भरकर सबमिट के ऊपर क्लिक कर दें।
- आपके सामने Abua Awas Yojana की फाइनल लिस्ट खुलकर आ जाएगी। यहाँ पर आप लाभार्थी का नाम, पिता का नाम, आवंटित की गयी राशि इत्यादि देख सकते हैं।
अगर आपका नाम Abua Awas Yojana List 2026 में दिख रहा है तो बधाई हो। नाम न दिखने पर अपने नजदीकी पंचायत या ब्लॉक कार्यालय से संपर्क करें। योजना की पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित विजिट करते रहें।
निष्कर्ष
Abua Awas Yojana झारखंड के गरीब परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण और जीवन बदलने वाली योजना साबित हो रही है। अगर आपका नाम Abua Awas Yojana List 2026 में आ गया है तो आपको बहुत-बहुत बधाई। जल्द से जल्द अपना पक्का मकान बनवाएं और बेहतर जीवन का आनंद लें।
अगर यह लेख आपके काम का लगा, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ जरूर शेयर करें ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोग इस योजना की जानकारी प्राप्त कर सकें और अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकें। लाइक करें, शेयर करें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।